नई दिल्ली, जून 25 -- अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में हुए कथित घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि वह इस संबंध में 29 जून को याचिका मेंशन करे। यह पूरा प्रकरण राम मंदिर के लिए आए दान और चंदे के प्रबंधन में कथित धांधली, कुप्रबंधन और गायब हुए फंड से जुड़ा है।पूरा मामला क्या है? यह विवाद हाल ही में तब गहराया जब ट्रस्ट के अकाउंटिंग विभाग से जुड़े एक पूर्व कर्मचारी, महिपाल सिंह ने चंदे और दान की रकम के प्रबंधन में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। यह आरोप लगाया गया है कि दान की रकम को बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी एक ऐसे व्यक्ति के पास थी, जिसकी संपत्ति में अचानक अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई। इस व्यक्ति को ट्रस्ट के एक वरिष्ठ पदाधिकारी का ड्राइवर बताया गया है। इसके अलावा,...