राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में एफआईआर की मांग
बरेली, जून 25 -- महानगर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में बुधवार को दामोदर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर में दान, चढ़ावा और कथित घोटाले ,चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं की खबरों से आम जनमानस की आस्था प्रभावित हुई है। सरकार द्वारा मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- राममंदिर के दान में चोरी और लूट के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कांग्रेस ने मांग की कि पूरे प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.