सहारनपुर, जुलाई 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। कैराना सांसद इकरा हसन ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि आस्था के किसी भी केंद्र से जुड़े आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच में जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंगलवार को सहारनपुर में मृतक बीएलओ के परिवार को आर्थिक सहायता देने पहुंचीं इकरा हसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। सांसद ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे धार्मिक स्थल की गरिमा हर हाल में बनी रहनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Delhi News: चढ़ावा प्रकरण:: चढ़ावा मामले में लीपापोती की कोशिश: कांग्रेस उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोगों ने अपनी कार्यशैली से मंदि...