राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: सपा ने एसआईटी जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग
बलरामपुर, जून 17 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच पर सवाल खड़े करते हुए मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग की है। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय 'पवन' ने प्रेस वार्ता में कहा कि एसआईटी के कुछ सदस्य स्वयं विभिन्न मामलों में जांच के दायरे में हैं, ऐसे में उनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। तेज नारायण पांडेय ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मामले ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद गठित ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगे हैं, इसलिए न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर मामले की जांच करानी चाहिए。 यह भी पढ़ें- राम मंदिर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.