नई दिल्ली, जुलाई 19 -- Mayawati On Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र से ठीक एक दिन पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल उठाया है कि क्या इस बार भी संसद सत्र हंगामे और स्थगन आदि की भेंट चढ़ जाएगा या फिर महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा आदि की भेंट चढ़ जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर सात पॉइंट में किए गए एक लंबे पोस्ट में मायावती ने पश्चिम बंगाल से लेकर राजस्थान तक के मुद्दों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पश्चिम बंगाल चुनाव बाद के हालात और राजस्थान में गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले पर भी चिंता जताई। मायावती ने लिखा-अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा की चोरी, हेराफेरी और ग़बन आदि को लेकर व्यापक जन आक्रोश ने भी यूपी और देश को काफी झकझोर कर रख दिया है। लोग, धर...