स्वर्मिल चंद्रा, जुलाई 25 -- Ram Mandir Employees Salary : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के बीच खातों के संचालन को लेकर नया गतिरोध सामने आया है। ट्रस्ट की 6 जुलाई की बैठक में तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के त्यागपत्र स्वीकार होने के बाद खातों के संचालन के लिए अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं में बदलाव का निर्णय लिया गया था। इसके लिए ट्रस्ट ने एसबीआई को पत्र भेजकर अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन और पूर्व अभियंता जगदीश आफले का नाम अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में शामिल करने की सिफारिश की। एसबीआई को जगदीश आफले के नाम पर आपत्ति है। हालांकि, कई दिन बीत जाने के बाद भी यह बदलाव लागू नहीं हो सका है। बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट डीड के अनुसार खातों का संचालन केवल ट्रस्टी ही कर सकते हैं। कृष्ण मोहन ट्रस्टी ...