राम मंदिर चढ़ावा चोरी में 8 के खिलाफ FIR को क्यों AAP बताने लगी 'केजरीवाल का असर'
नई दिल्ली, जून 26 -- राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गड़बड़ी मामले में पुलिस ने गुरुवार को 8 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को 'केजरीवाल का असर' बताया है। दरअसल, गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को राम मंदिर में दर्शन की घोषणा की थी। जिस दिन केजरीवाल अयोध्या गए उसी दिन एफआईआर भी हुई तो आम आदमी पार्टी ने इसे केजरीवाल का असर बताया। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने लिखा, 'केजरीवाल का असर। जिस दिन केजरीवाल अयोध्या पहुंचे, बीजेपी सरकार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एफआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.