राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सामने आएंगे नए राज, पुलिस को मिली अविनाश शुक्ला की रिमांड
अयोध्या, जुलाई 3 -- अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में नए राज सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है। इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों में से एक अविनाश शुक्ला की पुलिस को रिमांड मिल गई है। भ्रष्टाचार अधिनियम कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली है। विवेचक पुलिस क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी ने पूछताछ और माल बरामदगी के लिए 48 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। विवेचक के प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से 20.39 लाख रुपये से अधिक बरामद हुए थे। इसके अलावा करीब एक हजार यूएस डॉलर भी मिले थे। इसके पास से 170 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए थे। विवेचक की ओर से दाखिल प्रार्थनापत्र में घटना का सिलसिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.