नई दिल्ली, जून 28 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर पुलिस ने अब ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। चोरी के मामले में 80 लाख रुपए से ज्यादा की बरामदगी और रुपयों की गिनती से जुड़े आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद इनके घरों पर छापेमारी की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन लेने के लिए पुलिस की टीमें साक्ष्य जुटाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल आज की छापेमारी के बारे में विस्तृत ब्योरा तो अभी पुलिस की तरफ से नहीं दिया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपियों को जेल भेजने से पहले हुई पूछताछ के आधार पर कुछ और रुपयों और संपत्ति की पड़ताल के लिए पुलिस टीमें दबिश में जुटी हैं। इस दौरान परिवार वालों के साथ ही पड़ोसियों से भी पुलिस ने जानकारी हासिल की है। अयोध्या पुलिस ने रामधाम स्थित स्वर्गद्वार मोहल्ले में रहने वाले चंपत राय के बेहद करीबी राम...