अयोध्या, जून 26 -- अयोध्या वरिष्ठ संवाददाता। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। थाना राम जन्मभूमि में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। शुक्रवार दोपहर थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने टिन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया। टिन्नू यादव इस पूरे प्रकरण में सबसे चर्चित चेहरों में शामिल रहा है। मामले में दर्ज एफआईआर के बाद से ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। शुक्रवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस के आरोपियों की मेडिकल जांच को भटक रही पुलिस, किससे बचने की कोशिश? आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश क...