अयोध्या, अगस्त 18 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। एसआईटी की रिपोर्ट में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने के बाद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सरकार भले ही किसी को बचा ले, लेकिन यह मामला प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी का है। सपा सांसद ने कहा कि मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इस घटना से अयोध्या की छवि को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने लगातार सदन में इस मुद्दे को उठाया और प्रधानमंत्री से भी निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की थी। अवधेश प्रसाद ने धार्मिक ग्रंथों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब कोई न कोई शक्ति सामने आती है। उन्होंने दावा क...