बहराइच, जुलाई 7 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को शहर में जिला कांग्रेस कमेटी बहराइच के तत्वावधान में अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट में हुई गंभीर वित्तीय अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के विरोध में सद्बुद्धि पद यात्रा निकाली गई। यात्रा परशुराम चौक डीएम चौराहे से शूरू होकर पीपल चौराहा, घंटाघर होते हुए प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान, चढ़ावा एवं चंदे के प्रबंधन में सामने आए भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं एवं पारदर्शिता के अभाव के विरोध में सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली गई। देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा एवं आस्था के भाव से अर्पित किए गए दान एवं चढ़ावे के संब...