राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच को देवरिया के युवक ने खून से लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
देवरिया, जुलाई 14 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भाटपाररानी क्षेत्र के युवक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने खून से पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अलावलपुर गांव निवासी आदित्य मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके मंदिर में हुई चोरी की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। इस घटना से देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो लोगों के मन में अनेक तरह के सवाल बने रहेंगे। इसलिए पूरे प्रकरण की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.