संवाददाता, जून 29 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी में गिरफ्तार सभी आठ आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे। अदालत ने आठों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (judicial custody) में जेल भेज दिया है। वकील आरोपियों का विरोध कर रहे हैं। सुरक्षा कारणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों की कोर्ट में पेशी कराई गई। इस दौरान पुलिस की ओर से सरकारी वकील ने अब तक की गई जांच के बारे में अदालत को जानकारी दी। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की रिमांड की कोई मांग नहीं की थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस अपनी जांच में जुटी है। रिमांड की जरूरत पड़ने पर पुलिस ज्यूडिशियल कस्टडी के दौरान भी रिमांड की मांग कर सकती है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। बता दें कि चढ़ावा चोरी को लेकर सीएम योगी के निर्देश पर बनी एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ...