राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच रिपोर्ट के लिए 15 दिन और समय मांगा, SIT की नई टीम भी बनेगी
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच का दायरा और बड़ा होगा। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद राज्य सरकार ने मामले में अयोध्या की श्रीरामजन्म भूमि कोतवाली में दर्ज एफआईआर की विवेचना अलग एसआईटी से कराए जाने का निर्णय किया है। इस एसआईटी में तीन आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। वहीं मंदिर ट्रस्ट की सिफारिश पर प्रकरण की जांच के लिए लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अगुवाई में गठित एसआईटी ने अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए गृह विभाग से 15 दिनों का और समय मांगा है। अब अंतिम रिपोर्ट 30 जुलाई को सौंपी जाएगी। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में की गई सिफारिश पर ही अयोध्या में मुकदमा दर्ज कराकर चढ़ावे की रकम की चोरी के मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.