अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावा की चोरी की जांच कर रही एसआईटी ने साल 2021 से अब तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो चौंकाने वाली गतिविधियां नजर आईं हैं। इन्हें देखने के बाद बैंककर्मियों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, अयोध्या लौटते ही ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र से एसआईटी ने पूछताछ की है। अनिल मिश्र आंखों के इलाज के बाद बुधवार को अयोध्या लौटे हैं। उन्हें भी एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। डा. मिश्र गुरुवार को नियत समय पर राम मंदिर पहुंचे और उन्होंने जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराया। इसी कड़ी में मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव से भी सवाल-जवाब किया गया। तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय के करीबी रामशंकर यादव टिन्नू से भी सवाल किए गए। टिन्नू यादव की ओर से मीडिया में दिए गए बयान के आधार पर भी डा....