नई दिल्ली। विशेष संवाददाता, जुलाई 13 -- Ram Mandir Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में दान की चोरी और अन्य कीमती वस्तुओं की हेराफेरी के आरोपों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समय-सीमा के भीतर जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुवाई करेगा। देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत खुद मामले की सुनवाई करेंगे। शीर्ष अदालत ने इस मामले में दाखिल सभी याचिकाओं को सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। इससे पहले, शीर्ष अदालत ने 29 जून को मामले में जल्द सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि 'इसमें इतनी जल्दबाजी क्यों? बाद में सुनवाई होने से कोई आसमना नहीं टूट जाएगा।' ‌‌सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के 13 जुलाई को सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ के समक्ष चढ़ावा चोरी और श्रीर...