अयोध्या, जून 25 -- Ram Mandir Chori: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर पर राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में रामशंकर यादव ऊर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्र,मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला और करुणेश पांडेय को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एफआईआर में आठ आरोपियों पर जो धाराएं लगाई गईं हैं वह सभी गैर जमानती हैं। ऐसे में सभी की गिरफ्तारी होना तय है। हालांकि अभी सभी से पूछताछ क...