अयोध्या, सितम्बर 6 -- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हटाए गए कर्मचारियों की वापसी शुरू हो गई। राम मंदिर ट्रस्ट में आमूलचूल बदलाव के बाद व्यवस्थाओं में धीरे-धीरे नए फैसले लागू हो रहे हैं। इसी बदलाव के बीच अलग-अलग शिकायतों और आरोपों के चलते राम मंदिर की व्यवस्थाओं से हटाए गए तीन कर्मचारियों की वापसी हो गई है। नए पूर्णकालिक महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि के आगमन के बाद शहीद कारसेवक वासुदेव गुप्ता के बेटे संदीप गुप्ता के साथ ही केडी तिवारी और बजरंग पाठक को भी पुराने दायित्वों के साथ बहाल कर दिया गया है। तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में लॉकर व्यवस्था में लगाए गए कर्मचारी संदीप गुप्ता को विदेशी महिला की शिकायत के बाद व्यवस्था से हटा दिया गया था। विदेशी महिला ने लॉकर में सामान रखने को लेकर हुई कहासुनी के बाद ट्रस्ट को शिकायती पत...