राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई व्यवस्था के बीच हटाए गए तीन कर्मचारियों की वापसी, संदीप गुप्ता को पुरानी जिम्मेदारी
अयोध्या, सितम्बर 6 -- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हटाए गए कर्मचारियों की वापसी शुरू हो गई। राम मंदिर ट्रस्ट में आमूलचूल बदलाव के बाद व्यवस्थाओं में धीरे-धीरे नए फैसले लागू हो रहे हैं। इसी बदलाव के बीच अलग-अलग शिकायतों और आरोपों के चलते राम मंदिर की व्यवस्थाओं से हटाए गए तीन कर्मचारियों की वापसी हो गई है। नए पूर्णकालिक महासचिव स्वामी गोविंद देव गिरि के आगमन के बाद शहीद कारसेवक वासुदेव गुप्ता के बेटे संदीप गुप्ता के साथ ही केडी तिवारी और बजरंग पाठक को भी पुराने दायित्वों के साथ बहाल कर दिया गया है। तीर्थ यात्री सेवा केंद्र में लॉकर व्यवस्था में लगाए गए कर्मचारी संदीप गुप्ता को विदेशी महिला की शिकायत के बाद व्यवस्था से हटा दिया गया था। विदेशी महिला ने लॉकर में सामान रखने को लेकर हुई कहासुनी के बाद ट्रस्ट को शिकायती पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.