नई दिल्ली, जुलाई 19 -- पवन कुमार मिश्र, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में शनिवार से 39 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिए गए आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और भतीजे मनीष से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पूछताछ में सबसे अहम तथ्य सामने आया कि चढ़ावा चोरी के रुपयों को बाहर निकालने के लिए गणना कक्ष के पास बाथरूम को अस्थायी रूप से छिपाने की जगह बनाया गया। यहां टिन्नू की ओर से किसी खतरे का संकेत मिलते ही मनीष चुराए गए नोटों को छिपा देता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टिन्नू की जिम्मेदारी मंदिर के प्रबंधन से जुड़ी होने के कारण उसे जानकारी सबसे पहले मिल जाती थी कि किसी वरिष्ठ अधिकारी, विशिष्ट व्यक्ति या जांच दल आने की संभावना है या अचानक चेकिंग होने वाली है। जैसे ही उसे ऐसी सूचना मिलती, वह विभिन्न माध्यमों से भतीजे मनीष यादव तक सं...