लखनऊ, जुलाई 21 -- अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी की दो स्तरों पर हो रही जांच में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव रहे चंपत राय मुख्य भूमिका में हैं। जल्द ही यह तय हो जाएगा कि चंपत राय गवाह बनेंगे या फिर आरोपी। जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चंपत राय गवाह नहीं बने तो सह आरोपी बनाए जा सकते हैं! अब तक की जांच में तो उन्होंने सकारात्मक सहयोग दिया है। मुकदमे में अभियोजन पक्ष के लिए चंपत राय की गवाही अहम होगी। इस नाते माना जा रहा है कि चंपत राय को ही पुलिस मुख्य साक्षी बना सकती है। दरअसल, चंपत राय की गवाही ही मुकदमे का आधार बनेगी। एसआईटी और पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट कर दिया है कि चढ़ावा चोरी के करीब 80 लाख रुपये ट्रस्ट के तत्कालीन महासिचव चंपत राय ने ही सौंपे थे। इसके बाद ही एसआईटी गठित हुई और प्रारंभिक रिपोर्ट ...