राम मंदिर चढ़ावा चोरी: गिनती तक सीमित नहीं रहेगी जांच, आपराधिक साजिश के नजरिए से परतें खंगालेगी दूसरी SIT
लखनऊ, जुलाई 26 -- Ram Mandir Controversy: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठ़ित हुई दूसरी एसआईटी की जांच का दायरा इस बार व्यापक होगा। पहली एसआईटी की जांच गणना के दौरान चोरी तक ही सीमित रही। दूसरी एसआईटी जांच में आपराधिक साजिश के नजरिए को भी खंगालेगी। एक तरह से आरोपों की समग्र जांच होगी। शासन ने पहली एसआईटी के सदस्य आईजी किरण एस के नेतृत्व में तीन आईपीएस अफसरों की दूसरी एसआईटी बनाई है। माना जा रहा है कि दूसरी एसआईटी ने काम शुरू कर दिया है। आईजी किरण एस पहली एसआईटी में शामिल थे, इस नाते उन्हें चढ़ावा चोरी से जुड़े सभी तथ्यों की विस्तृत जानकारी है। इसी मामले में अयोध्या में दर्ज एफआईआर के मामले में स्थानीय पुलिस पहले से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि दूसरी एसआईटी उन सभी पहलुओं को जांच का हिस्सा बनाएगी जिसे पहले शामिल नहीं किया गया था। साक्ष्य जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.