राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एक ने शहादत देकर बढ़ाया मान, दूसरे ने चढ़ावे की चोरी से कर दिया शर्मसार
मवई (अयोध्या), जुलाई 2 -- Ayodhya Ram Mandir Controversy: राम मंदिर दान चोरी मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दान चोरी मामले में अब तीन दशक पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया है। रुदौली तहसील का शुजागंज क्षेत्र इन दिनों राम मंदिर से जुड़ी दो बिल्कुल अलग-अलग घटनाओं को लेकर चर्चा में है। एक घटना तीन दशक पुराने उस बलिदान की याद दिलाती है, जब राम मंदिर आंदोलन के लिए इसी क्षेत्र के कारसेवक राम अचल गुप्ता ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। दूसरी घटना वर्तमान की है जिसमें पड़ोसी गांव का लवकुश मिश्रा राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में आरोपी है। एक ओर जहां भगवान राम के लिए प्राणों को न्योछावर करने वाले युवक पर गांव को गर्व था। वहीं, उसी राममंदिर के चढ़ावा चोरी में लवकुश मिश्रा ने लोगों की आस्था को भारी आघात पहुंचाकर पूरे गांव को शर्मसार कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.