अयोध्या, जून 27 -- Ayodhya Ram mandir News: राम मंदिर दान चोरी मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी को लेकर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सवालों के घेरे में आ गए हैं। गिरफ्तार हुए लोगों पर चंपत राय हद से अधिक भरोसा करते थे। जिस राम मंदिर और रामलला की प्रतिष्ठा के लिए दशकों तक संघर्षरत रहकर संकल्प की पूर्ति का गुमान किया। फिर राम मंदिर की सफलता के रथ पर सवार होकर पूरी दुनिया के सामने एक सेलीब्रिटी की कीर्ति पायी। उसी राम मंदिर में अब कुप्रबंधन का ठप्पा लगकर अपमानित हो रहे हैं। शायद इसी ग्लानि से भरे ट्रस्ट महासचिव चंपतराय ने मौन साध लिया। यही नहीं, विहिप के केन्द्रीय प्रबंध न्यासियों के बीच भी उनके पद त्यागने की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। इसी सुगबुगाहट को लेकर सक्रिय मीडिया शुक्रवार को पूरे दिन त्याग पत्र देने अथवा नहीं देने की पुष्टि में उलझी रही...