उरई, जुलाई 10 -- माधौगढ़, संवाददाता। बीपी जनता दल के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को माधौगढ़ स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर भाजपा और आरएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के नाम पर हुए चंदे को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकरण में जमकर लूट हुई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने मंदिर पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री की कुर्सी और आवास को गंगाजल से धुलवाया गया था। यह भी पढ़ें- ट्रस्ट भंग करके धर्माचार्यों के हवाले किया जाए : दीपेंड हुड्डा आज जिन लोगों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, उनके खिलाफ सरकार मौन है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे लोगों को अब क...