राम मंदिर चंदा प्रकरण पर कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग
बागेश्वर, जुलाई 4 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाबा बागनाथ मंदिर परिसर में मौन उपवास रखकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की आस्था और विश्वास से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रकरण की पारदर्शी जांच नहीं हुई तो कांग्रेस प्रदेशभर में जनआंदोलन शुरू करेगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों और पारदर्शिता की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.