कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज। राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त दान और चंदे के कथित दुरुपयोग के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चंदे के उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की, ताकि वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े ...