प्रयागराज, जुलाई 11 -- यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने शनिवार को राम मंदिर चंदे से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराई जाए। उदयभानु चिब ने तीन सवाल उठाते हुए कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ तो कथित अनियमितताओं की जवाबदेही कौन लेगा। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि सब कुछ ठीक था तो ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए तथा स्वतंत्र जांच से परहेज क्यों किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा का सरकार पर निशाना, आस्था के नाम पर ...