अनुराग शुक्ला अयोध्या, जुलाई 20 -- चढ़ावा चोरी केस के सभी आठ आरोपियों से विवेचक ने पूछताछ का कोरम पूरा कर लिया है। सभी के बयानों की सत्यता की पुष्टि एक दूसरे से कराई गई। इसमें एक बात साफ हुई है कि ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के पास गणना कक्ष की जिम्मेदारी थी, फिर भी उन्होंने उसका निर्वहन पूरी तरह नहीं किया। समय पर शिकायत के बावजूद उसे नजरअंदाज किया। ऐसे में उन पर भी केस के आसार हैं। इससे पहले ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के वायरल लेटर में भी अनिल मिश्रा पर कई आरोप लगाए गए थे। चंपत राय ने यहां तक लिखा था कि उन्हें बिना बताए ही गणना के लिए बनाई गई एसओपी को चेंज कर दिया गया। एसओपी पर हस्ताक्षर पर चंपत राय का होना चाहिए था लेकिन अनिल मिश्रा ने उन्हें बिना बताए अपने हस्ताक्षर कर दिए थे। वहीं, छह आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राम श...