राम मंदिर घटना दुर्भाग्यपूर्ण,पर हो-हल्ला राजनीतिक: शंकराचार्य; कल होगी ट्रस्ट की अहम बैठक
अयोध्या, जुलाई 21 -- अयोध्या। संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक बुधवार को मणिराम छावनी में अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। इस बैठक को लेकर ट्रस्टियों का आगमन शुरू हो गया है। राम मंदिर के ट्रस्टी व जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती यहां सोमवार की देर रात ही पहुंच गए थे। वह महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के गेस्ट हाउस में ठहरे हैं।
बैठक के बारे में जानकारी गेस्ट हाउस में शंकराचार्य से भेंट के दौरान उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की बैठक बुधवार को है, लेकिन बैठक से पहले कार्यवाही के बारे में कुछ बता पाना संभव नहीं है। उन्होंने माना कि राम मंदिर में हुई घटना से न केवल हम सब, बल्कि रामभक्तों की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। फिर भी, उनका कहना था कि ऐसी घटना कहीं भी और कभी भी हो सकती है। इस मामले को लेकर जिस प्रकार का हो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.