राम मंदिर के CEO के लिए मांगे गए आवेदन, यह होनी चाहिए योग्यता, 18 जुलाई अंतिम तिथि
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इस महत्वपूर्ण पद पर तीन साल के लिए नियुक्ति होगी। सब कुछ ठीक रहने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। 50 से 70 साल के बीच का कोई भी स्नातक व्यक्ति आवेदन कर सकता है। सबसे बड़ी योग्यता हिंदू होना और श्रीरामभक्त वैष्णव होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई तय की गई है। राम मंदिर में दान चोरी पकड़े जाने के बाद से ही यहां की व्यवस्थाओं में परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। छह जुलाई को श्रीराम मंदिर तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस परिवर्तन पर मुहर भी लग गई। सीईओ की नियुक्ति का फैसला करते हुए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया था। यही समिति अब आवेदनों पर विचार करेगी और सीईओ की नियुक्ति करेगी।बातचीत से तय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.