राम मंदिर के पुजारियों के लिए नई नियमावली, तिलक और पंचकेशी अनिवार्य, मोबाइल पर भी पाबंदी
अयोध्या, सितम्बर 18 -- Ayodhya Rammandir News: अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में सेवा देने वाले अर्चकों के लिए नई नियमावली लागू कर दी गई है। रामलला समेत परिसर के अन्य मंदिरों में सेवा करने वाले अर्चकों को अब धर्म समिति की ओर से निर्धारित पीत वस्त्र पहनने होंगे। सेवाकाल में तिलक लगाना और पंचकेशी का पालन भी अनिवार्य किया गया है। गर्भगृह में मोबाइल फोन, पर्स समेत किसी भी निजी या बाहरी वस्तु को ले जाने पर रोक लगा दी गई है। नई व्यवस्था सभी अर्चकों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। धर्म समिति के सदस्य राजकुमार दास के मुताबिक अर्चकों के लिए निर्धारित पीत वस्त्र पहनना अनिवार्य होगा। मौसम के अनुसार वस्त्रों में बदलाव किया जा सकेगा। सेवाकाल में तिलक लगाना जरूरी होगा और पंचकेशी परंपरा का पालन करना होगा। बाल, दाढ़ी, मूंछ और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.