संवाददाता, जुलाई 19 -- Ram Mandir First CEO : अयोध्या के श्री राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए देश भर से करीब दो हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, अयोध्या में नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक रहे रामकिशोर यादव, सीतापुर के व्यंग्यकार अरुणेश मिश्र समेत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अफसर और निजी क्षेत्र में कार्यरत लोग शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 18 जुलाई शनिवार शाम चार बजे तक थी। हालांकि देर रात तक अंतिम आंकड़े सामने नहीं आए थे। अब इन आवेदनों की प्रारंभिक जांच और पात्र उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में 22 जुलाई होने वाली ट्रस्ट की बैठक में फैसला हो सकता है। तीन सदस्यीय चयन समिति ने आवेदनों की छंटनी का दायित्व सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा है। समिति में सेवान...