राम मंदिर के चढ़ावे में हुई लूट के खिलाफ कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी गाजीपुर ने बुधवार को सरजू पांडे पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ आवाज बुलंद की। कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में न्यायिक एसडीएम को सौंपा। दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे में चोरी और लूट-खसोट की खबरों ने पूरे देश की धार्मिक जनता को मर्माहत कर दिया है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर के चढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.