राम मंदिर के चढ़ावे की कई साल से हो रही चोरी, पूर्व लेखा प्रभारी का सनसनीखेज दावा, घपला पकड़ा तो किया आउट
नई दिल्ली, जून 10 -- अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से उठाने के बाद सियासत भी गरमाई हुई है। भाजपा और मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन ने आरोपों से भले ही इनकार कर दिया है लेकिन खुद को मंदिर का पूर्व लेखा प्रभारी होने का दावा करने वाले महिपाल सिंह ने कई सनसनीखेज खुलासे करते हुए अखिलेश यादव के आरोपों को हवा दे दी है। महिपाल के अनुसार मंदिर के चढ़ावे में चोरी कई साल से हो रही है। महिपाल ने यहां पर खुद चोरी पकड़ी थी। इसकी शिकायत मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन से भी की। इसके बाद महिपाल को ही वहां से हटा दिया गया था। महिपाल सिंह ने यूट्यूब चैनलों को इंटरव्यू देते हुए राम मंदिर के चढ़ावे और दान की चोरी कैसे होती रही है, इसके बारे में विस्तार से बताया है। राजस्थान के रहने वाले पूर्व बैंक अधिकारी महिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.