प्रयागराज, जून 24 -- अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपों को लेकर बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी, यमुनापार कांग्रेस कमेटी और गंगापार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कटरा स्थित लक्ष्मी टॉकीज चौराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन में यमुनापार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, अनूप त्रिपाठी, मंजू संत, इश्तेयाक अहमद, अंशुमान पटेल, शीश अहमद, सुशील तिवारी, सरताज अहमद, परवेज सिद्दीकी, अहमद उल्ला, बृजेश गौतम और नागेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर सोरांव तहसील में गंगापार कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले प...