स्वरमिल चंद्रा, जुलाई 13 -- Ram Mandir News: अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत अब छोटे से छोटे और बड़े से बड़े हर कार्य के लिए स्पष्ट प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी। किसी भी कार्य को बिना निर्धारित अनुमोदन प्रक्रिया पूरी किए आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, हर कार्य के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा। संबंधित टीम के सदस्यों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय होगी। जिस कार्य की जिम्मेदारी जिस टीम को सौंपी जाएगी, उसकी जवाबदेही भी उसी टीम की होगी। इसका मकसद है कि हर स्तर पर कार्यों की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। नई व्यवस्था के तहत विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग रजिस्टर तैयार किए जा रहे हैं। समन्वय और त्वरित ...