मथुरा, जनवरी 22 -- राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गई। इस अवसर पर गांव बठैन खुर्द में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राम दरबार की झांकी के साथ खाटू श्याम बाबा की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही और जय श्रीराम व जय खाटू श्याम के उदघोषों से पूरा गांव भक्ति के रंगों मे सराबोर हो गया। शोभायात्रा का शुभारंभ गोपाल मंदिर के श्रीमहंत ने किया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और बच्चों तथा बुजुर्गों ने प्रभू श्रीराम की आरती उतारकर प्रभु श्रीराम और खाटू श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया। आयोजकों ने बताया कि राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ पर यह आयोजन गांव में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। कार्...