औरंगाबाद, जनवरी 22 -- रफीगंज स्थित बड़ी दुर्गा देवी स्थान परिसर में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या का स्थापना दिवस श्रीराम राज्य संघ सेवा संस्थान की ओर से धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया और श्रीराम की प्रतिमा को विशेष रूप से अलंकृत किया गया। प्रधान पुजारी रंजीत मिश्र ने कलश स्थापना कर विधि विधान से पूजा अर्चना कराई तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ उपस्थित हुए और पूजा अर्चना की। आयोजन में अतुल मिश्र, धनराज, संतोष कुमार, युवराज, सूरज कुमार, प्रेम शर्मा, अमन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...