राम मंदिर का पहला सीईओ कौन होगा? सर्च कमेटी ने ट्रस्ट की बैठक में पेश की रिपोर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में सौंप दी। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े और पूर्व न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली की सदस्यता वाली कमेटी ने सीईओ पद के लिए अपनी सिफारिशें ट्रस्ट के सामने रखीं। रिपोर्ट सौंपे जाने के दौरान ट्रस्ट की बैठक में कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरि महाराज, महंत दिनेंद्र दास, कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन और अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी मौजूद रहे। सीईओ की नियुक्ति राम मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। ट्रस्ट अब सर्च कमेटी की रिपोर्ट पर विचार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.