राम मंदिर का आनलाइन चढ़ावा भी जांच के दायरे में, गिरफ्तार अविनाश के कमरे से मिला क्यूआर कोड बॉक्स
स्वरमिल चंद्रा अयोध्या, जुलाई 2 -- अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ला के ठिकाने से एक क्यूआर कोड लगा दान बॉक्स मिला है। ऐसे में ऑनलाइन चंदा जुटाने या ठगी की आशंका जताई जा रही है। इससे जांच का दायरा और बढ़ सकता है। दूसरी ओर, आरोपी के कमरे को अब तक सील न किए जाने और वहां मौजूद सामान को जब्त न करने पर पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। बक्से पर रामराज्य कोष ट्रस्ट लिखा है। रामराज्य कोष ट्रस्ट की तरफ से भी इसे लेकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। कौशलपुरी फेस-1 स्थित योग केंद्र में अविनाश शुक्ल पिछले डेढ़ वर्ष से भाई अभिषेक शुक्ल के साथ रह रहा था। बताया जाता है कि पांच जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रतिनिधि पुलिस की मौजूदगी में इसी कमरे से दो बैग लेकर गए थे। उस दौरान बैग बाहर ले जाते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.