राम मंदिर: 75 बार दान चोरी, CCTV फुटेज डिलीट, मैनेजमेंट में लापरवाही, SIT की रिपोर्ट में खुले कई बड़े राज!
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान की चोरी के आरोपों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आ गई है। नौ पन्नों की इस रिपोर्ट में मंदिर के भीतर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और कैश की गिनती में हुई गंभीर लापरवाहियों का कच्चा चिट्ठा खोला गया है। जांच टीम ने साफ कहा है कि अगर समय रहते नियमों का पालन किया गया होता, तो इस बड़ी चोरी को रोका जा सकता था। रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच में चोरी की कम से कम 70 वारदातें साफ पकड़ी गई हैं। आइए जानते हैं कि एसआईटी की जांच में मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर क्या-क्या बड़ी खामियां सामने आई हैं।अफसरों की लापरवाही और 'अपनों' पर अंधा भरोसा एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नोटों की गिनती के काम में लगे कई कर्मचारियों और अधिकारियों ने सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.