नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुफिया सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार कट्टरपंथी संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस नए टेरर मॉड्यूल के संदिग्ध देश में कथित तौर पर खिलाफत स्थापित करने और गजवा-ए-हिंद के नाम पर आतंकी गतिविधियों की तैयारी कर रहे थे। इनके निशाने पर राम मंदिर, संसद भवन और कई सैन्य प्रतिष्ठान थे। आरोपियों के पास से आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है।लाल किला और इंडिया गेट की रेकी जांच में सामने आया है कि आरोपियों में से एक सोशल मीडिया पर समूह बनाकर जिहाद, खिलाफत और गजवा-ए-हिंद से जुड़ी चर्चाएं करता था। इसी मंच पर संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की योजनाएं भी साझा की जा रही थीं। पुलिस के मुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.