बरेली, जून 23 -- श्री बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को राम भोग उत्सव श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया। कार्यक्रम में भजन गायक पंडित आकाश शर्मा ने भजन संध्या प्रस्तुत की। एक झोली में फूल भरे हैं, राम नाम अति मीठा है जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। उत्सव के यजमान अश्वनी अरोरा व कांता अरोरा ने पूजा-अर्चना व आरती कर भगवान का आशीर्वाद लिया। बाद में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के विनोद ग्रोवर, विजय बंसल, विजय गुप्ता, मनोहर धीरवानी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- झाड़ी हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव में भजनों पर झूमे झाड़ी वाले के भक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...