जौनपुर, जनवरी 16 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बृजराजी भोलानाथ सिंह इंटर कॉलेज, मतरी मथुरा के संस्थापक स्वर्गीय भोलानाथ सिंह की सप्तम पुण्यतिथि पर विद्यालय परिसर में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय 'विद्यार्थी' ने राम-भरत के बीच भाई प्रेम और आदर्शों का भावपूर्ण वर्णन कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस दिन पिता अपने पुत्र की प्रशंसा सुनकर प्रसन्न हो जाए, उसी दिन पुत्र का जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने सभी से माता-पिता की सेवा करने का आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता ही सच्चे भगवान हैं। कथा के उपरांत विद्यालय के प्रबंधक एचडी सिंह ने जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फौजदार सिंह अखिलेश ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद ज्ञापित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.