बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। दशरथ नंदन श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी पर शहर के मंदिरों में भव्य आयोजन किए गए। जबकि विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में राज कुमार सोनी, तरूण सिंह, अजय कुमार सिंह अज्जू के संयुक्त नेतृत्व में शहर स्थित श्रीसिद्ध नाथ मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह स्वागत द्वार बना कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शहर के चौक स्थित अति प्राचीन पांडव कालीन श्रीसिद्धनाथ मंदिर से विश्व हिन्दू परिषद ने भगवान राम की शुक्रवार शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जगह जगह भव्य तोरणद्वार बना कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालु लीला के रोमांच और उत्साह से सराबोर रहे। रास्ते भर जगह-जगह लोगो ने भगवान राम की आरती उतारी तथा पुष्प बरसाएं। रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.