राम भक्त बालकों को किया पुरस्कृत
सहारनपुर, मार्च 29 -- देवबंद। श्री रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति व संस्कार भारती द्वारा शोभायात्रा में विभिन्न पात्रों के रूप में अपना सहयोग देने वाले राम भक्त बालकों को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को स्थानीय कार्यालय पर कार्यक्रम में समिति संस्थापक लोकेश वत्स ने कहा कि बच्चों ने झांकियों पर जिस प्रकार से धैर्य पूर्वक लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठकर प्रभु नाम का जाप किया वह भारतीय संस्कृति को दर्शाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मोनिका चौहान ने बाल कलाकारों को राष्ट्र के प्रति प्रेम भाव रखने, परिश्रम से पढने और अपने कर्तव्यों का पूरी लगन से पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कौशिकी शर्मा, सीमा रानी, शालिनी गोयल, नीरज, दीपिका, ललतेश और वीणा राणा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.