अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। राम मंदिर में चढ़ावे और समर्पण की पारदर्शिता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब देशभर के कुछ दानदाताओं और राम भक्तों ने भी अपने द्वारा समर्पित बहुमूल्य चढ़ावे को लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और हालिया विवादों के बाद कई ये रामभक्त ट्रस्ट से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने का दावा किया जा रहा है। 1919 में स्थापित देश के सबसे पुराने सराफा एसोसिएशन में से एक इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने बताया कि वर्ष 2020 में भूमि पूजन के दौरान उनके संगठन की ओर से रामलला को समर्पित करने के लिए दो चरणों में लगभग साढ़े 34 किलो 644 ग्राम और करीब साढे 4 किलो चांदी दूसरी बार में अर्पित की गई थी। उनका कहना ह...