देवरिया, जून 26 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सपा और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, अनाप-शनाप बयानबाजी बंद करो। यदि किसी के पास सबूत है तो वह एसआईटी को दे। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेंगे। एसआईटी अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री जिले के बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, आस्था से खिलवाड़ बंद करो, योगी की चेतावनी- किसी को बख्शेंगे नहींमुख्यमंत्री का बयान मुख्यमंत्री ने अयोध्या और भगवान श्रीराम पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या हम सबकी आस्था की प्रतीक है। अयोध्या पर आक्षेप मत करो, श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीख...